न छोड़ी कभी हमने खुद्दारी अपनी, कभी हाथ हमने पसारे नहीं है.
February 18, 2012 at 9:56 am Leave a comment
.
नदी है, भंवर है, किनारे नहीं है,
अलम है, सितम है, सहारे नहीं है.
.
.
कई रिश्ते-नाते है दुनिया में लेकिन,
हमारे नहीं है, तुम्हारे नहीं है.
.
.
वो दिन ज़िंदगी भर गुज़ारे है हमने,
जो दिन तुमने अब तक गुज़ारे नहीं है.
.
.
न छोड़ी कभी हमने खुद्दारी अपनी,
कभी हाथ हमने पसारे नहीं है.
.
.
मुक़द्दर को रखते है ठोकर में अपनी,
मुक़द्दर के राजा है, मारे नहीं है!
.
.
ये उलझी लटों से पता चल रहा है,
कई दिन से गेसू सँवारे नहीं है.
.
.
तेरे ग़म से कम दर्द है खंजरों का,
यूँ ही दिल में इन को उतारे नहीं है.
.
.
जहां भर के सब लोग है हमको प्यारे,
मगर हम किसी के भी प्यारे नहीं है.
.
.
ये है खेल कैसा कि हम जिस में अब तक,
कोई दाव जीते या हारे नहीं है!
.
.
- हर्ष ब्रह्मभट्ट
http://krishnanoaadhar.wordpress.com/2012/02/18/sahaare-nahi-hai/
Entry filed under: Uncategorized. Tags: .




Trackback this post | Subscribe to the comments via RSS Feed